फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिप्टी सीएमओ ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर मिठौरा पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 21 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था, जिनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डॉ. केपी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की सराहना की तथा नियमित रूप से साफ-सफाई जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मरीजों और उनके परिजनों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें