फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विभागीय सक्रियता, युवा भर रहे आत्मनिर्भरता की उड़ान

Tue, 21 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के युवाओं को रोजगार स्टार्टअप के लिए उद्योग विभाग मदद उपलब्ध कराने में सार्थक मदद उपलब्ध कराने में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के लिए लक्ष्य से कहीं अधिक ऋण उपलब्ध कराकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका उपलब्ध कराई। इस वित्तीय सत्र में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मर्जिन मनी वितरण लक्ष्य 49.29 लाख रुपये की जगह 69.42 लाख रुपये का ऋण बैंकों से उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अंतर्गत न सिर्फ बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है बल्कि अनुदान भी दिया जाता है। इस वित्तीय सत्र मर्जिन मनी लक्ष्य से अधिक 69.42 लाख रुपये का ऋण 32 आवेदकों में वितरित किया जा चुका है। योजना के तहत 135.79 लाख रुपये का लोन बैंकों से स्वीकृत कराया गया। इसी तरह एक जिला एक उत्पाद वित्त पोषण 14.60 लाख रुपये के सापेक्ष 26.25 लाख रुपये पांच फर्नीचर उद्योग को आधुनिक मशीन व अन्य जरूरतों के लिए उपलब्ध कराया है।
फर्नीचर उद्योग से जुड़े अरविंद शर्मा, राघव प्रजापति ने बताया फर्नीचर उद्योग की गुणवत्ता में काफी सुधार आया और उत्पाद का मूल्य भी पहले के मुकाबले बढ़ा है। सबसे बड़ी उपलब्धि की बात करें तो जनपद में इस सत्र में इन्वेस्टर्स समिट 2583.87 करोड़ निवेश के 223 एमओयू के सापेक्ष 79 इकाइयों ने 516.57 करोड़ रुपये निवेश कर उत्पादन भी शुरू कर दी है। वहीं शेष एमओयू भी निवेश के लिए अपनी गतिविधियों को तेजी से पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। उद्योग विभाग का प्रयास है कि मौजूदा सत्र समाप्त हो इससे पहले इनकी भी इकाइयां संचालित करा दी जाएं।
विज्ञापन


उद्योग विभाग ने मौजूदा वित्तीय सत्र में लक्ष्य से अधिक कार्य करते हुए युवाओं के रोजगार स्थापना के लिए मदद उपलब्ध कराया है। इन्वेस्टर्स समिट की 79 इकाइयां कार्य शुरू कर चुकी हैं। सत्र पूर्ण होने में अभी दो माह शेष है। इस अवधि तक 27 एमओयू से 409 करोड़ का बाकी लक्ष्य भी पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें