फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डेमू के इंजन में खराबी, निरस्त

Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रूट पर चलने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी होने से शनिवार की सुबह नौतनवा स्टेशन से आगे नहीं बढ़ सकी। इससे यात्रियों को विवश होकर रोडवेज से यात्रा करना पड़ा। अधिक दूरी तक जाने वाले यात्रियों ने दुर्ग एक्सप्रेस से यात्रा की।
विज्ञापन

नौतनवा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 6:05 बजे 05378 डेमू ट्रेन गोरखपुर के लिए प्रस्थान करती है। शनिवार को यह ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर लगी, लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी के कारण प्रेशर नहीं बन रहा था। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद इसे निरस्त कर दिया गया। यात्री स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन में तकनीकी खराबी के इंजन में प्रेशर नहीं बन पा रहा है, जिससे वह निरस्त कर दी गई है। प्रतिदिन इस ट्रेन से लगभग एक हजार यात्री नौतनवा से यात्रा करते हैं। ट्रेन निरस्त होने की सूचना पर यात्रियों को रोडवेज बस से यात्रा करना पड़ा। हालांकि, डेमू ट्रेन में एक आगे और एक पीछे दो इंजन लगा रहता है। बताया गया इस ट्रेन का एक इंजन पहले से खराब है और आगे वाला इंजन में सुबह में खराबी आ गई, जिसकी वजह से ट्रेन निरस्त हो गई।
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रविवार की रात में 2:35 घंटे देर से नौतनवा पहुंची थी। सुबह में 4:50 बजे सूचना मिली की इंजन खराब हो गया। उसके बाद कंट्रोल को सूचना दिया गया और उच्चाधिकारियों के आदेश पर ट्रेन निरस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें