फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली कस्बे के सुभाष चौक पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि महराजगंज जनपद में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान सूखे का सामना करना कर रहे हैं। जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया जाए। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कुमार गुप्त, सरिता दुबे, दिलीप कुमार जायसवाल, जय सिंह, उपेंद्र सिंह, बंदना शर्मा , शिव प्रताप चौहान ,मनोज जायसवाल, संजू यादव, पार्वती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें