भैरहवा/सोनौली। भैरहवा के गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित अंतराष्ट्रीय उड़ान की मांग को लेकर शुक्रवार रूपनदेही जिले के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
सिद्धार्थ नेटवर्क रूपनदेही के अध्यक्ष अनिल कुमार ग्यावली ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एयरपोर्ट को देखते हुए होटल और पर्यटन कारोबार में 60 अरब से ज्यादा का कारोबार हो रहा है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संभव नहीं हुईं तो कारोबारी निवेश डूब जाएगा। संवाद