फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Fri, 28 Dec 2018 12:19 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को  डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की। 
विज्ञापन


   जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था निरंतर बिगड़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले आगरा में एक छात्रा को कुछ लोगों द्वारा दिन दहाडे़ आग के हवाले कर दिया गया। एक पुलिस इंस्पेक्टर की सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच गोली मारकर हत्या हो गई। प्रदेश में महिलांए अपने आप को असुरक्षित महसूम कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी खराब है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले के प्रति गंभीर नहीं है। इस मौके पर केएम अग्रवाल, जय प्रकाश पटेल, दमोदर पांडेय, रामसेवक साहू, बनारसी, रामकुुमार पटेल, मसउद अली, प्रहलाद, संदीप गुप्ता, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें