फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवहन मंत्री से पर्याप्त बसों की मांग की

विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर पत्रक सौंपते सदर विधायक व पनियरा विधायक। 
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लखनऊ स्थित उनके शासकीय आवास पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों विधायकों ने जनपद की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा की और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।
विज्ञापन

विधायकों ने बताया कि महाराजगंज एक सीमावर्ती जिला होने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। इस विकास के साथ ही जनपद से राजधानी लखनऊ और प्रयागराज के लिए नियमित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बस सेवाओं की आवश्यकता बढ़ गई है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की वातानुकूलित (एसी) बसों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें