फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर पोखरी की नीलामी रोकने की मांग

Sun, 29 Oct 2017 12:26 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन कर पोखरी की नीलामी रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव के लोगों ने प्रदर्शन करने के साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव में पोखरी की नीलामी रोकवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि पोखरी की नीलामी के दौरान बवाल होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पोखरी की नीलामी पर रोक जरूरी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकरने वालों में शामिल बड़हरा बरईपार के हीरामन, बसंत, विन्ध्याचल आदि का कहना था कि दलित बस्ती के पास पोखरी है। वहीं श्मशान घाट है। पोखरी का नीलामी किया जाना ठीक नहीं है। अंतिम संस्कार के दौरान विधि विधान के साथ पोखरी के पास जरूरी कार्य किए जाते हैं। पोखरी नीलाम होने से समस्या पैदा होगी। पोखरी की नीलामी से गांव में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन देने वालों में लीलावती, चंद्रावती, जीना, बाल गोविंद, रामप्रसाद, शुभावती, रामसवारी, रामधारी, दीपचंद्र, पारस, रामसुधारे, पंकज जायसवाल, व्यास मुनी के अलावा गांव के कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें