नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के सचिव वीरेंद्र नाथ पांडेय ने उप जिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर नौतनवां तहसील के सभी चकबंदी न्यायालय तहसील में संचालित करने की मांग की।
उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया है कि तहसील क्षेत्र में 100 गांवों में चकबंदी का कार्य चल रहा है। जिसमें कई मुकदमे विचाराधीन हैं। कुल 7 चकबंदी के कार्य के लिए सात न्यायालय संचालित हैं, जिनमें तीन न्यायालय नौतनवा तहसील में संचालित हो रहा है बाकि चकबंदी अधिकारी मनमाने तरीके से मोहनापुर व लक्ष्मीपुर में संचालित कर रहे हैं। जिसके कारण वादकारियों का अहित कर रहे है। स्थानीय स्तर पर उनका शोषण भी हो रहा है। संवाद