फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेहाव नाला पर पुल बनाने की मांग...ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर क्षेत्र के वन ग्राम उसरहवा के लोगों ने शुक्रवार को पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि मुख्यालय जाने के लिए रेहाव नाले पर पुल का निर्माण नहीं होने से आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाला पार कर आवागमन कर रहे हैं। यहां पुल का निर्माण किए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई बार घोषणा तो किया, लेकिन अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उसरहवा निवासी सूर्यमन मुखिया, चीटू प्रसाद, श्रवण गौतम, जीतन यादव, छोटू साहनी, सोनमती देवी, कुसमावती देवी, सहेबुन निशा, आदि ग्रामीणों ने बताया कि नाले के रास्ते मुख्यालय से कटहरा वन ग्राम उसरहवा की दूरी लगभग सात किलोमीटर है, लेकिन नाले पर पुल न होने से वन टांगिया के ग्रामीण 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचते हैं। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब किसी ग्रामीण की अचानक तबियत खराब हो या किसी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सहायता के लिए एंबुलेंस वनटांगिया गांव में समय से नहीं पहुंच पाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि वनटांगिया के इस क्षेत्र में सब्जी की अच्छी पैदावार होती है। जिसे बेचने के लिए मुख्यालय पर बने सब्जी मंडी पर सैकड़ों ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें