महराजगंज/ फरेंदा/निचलौल। बिहार प्रांत के सिवान में एक दैनिक अखबार के जिला प्रभारी राजदेव रंजन की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसको लेकर स्थानीय जर्नालिस्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शोक सभा की। वहीं, पत्रकारों ने हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को पत्र भेजा।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार के हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी और बिहार सरकार से मृतक परिवार को पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग किया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। कलम के सिपाही बेबाकी से शोषण भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
उन्होंने दिवंगत पत्रकार परिजनों को संगठन की ओर से हर संभव मदद की बात कहे हैं। इस दौरान विश्वदीपक त्रिपाठी, अभिषेक राज, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, संजय पांडे, आरएन शर्मा, विनोद गुप्ता, संतोष शर्मा, संदीप गुप्ता, अभिषेक पांडे, किशन कुमार, अनिल वर्मा, राकेश कुमार, विवेक जायसवाल, ओपी मिश्र, बीडी यादव, माधव पांडे, नीरज श्रीवास्तव, अंकुश श्रीवास्तव, सुनील यादव, सत्यप्रकाश मद्वेशिया सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
बिहार के सिवान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या के विरोध में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब फरेंदा इकाई की बैठक स्थानीय डाक बंगले में आयोजित हुई। इसमें पत्रकार के परिजनों को सहायता दिलाने की राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मांग की गई। पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब फरेंदा इकाई की बैठक जिला उपाध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। सुधेश मोहन ने कहा कि देश में जिस प्रकार से न्यायपालिका एवं मीडिया के प्रति आम जनमानस का विश्वास बढ़ता जा रहा है।
उसी प्रकार से बगैर सुरक्षा के रहने वाले पत्रकारों पर जानलेवा हमले से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ आज स्तब्ध है। अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा मीडिया जगत को आज सुरक्षा की जरूरत है। उपाध्यक्ष राकेश सहानी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनना चाहिए। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने तीन मांगो का पत्रकार के परिजनों को 25 लाख रुपये की मदद, उनके परिवार के सदस्य को नौकरी, व हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। बैठक को प्रेम सिंह, विशुन देव त्रिपाठी, सुनीलमणि, संतोष जायसवाल, डॉ. उमाशंकर, बीएल मौर्या आदि लोगो ने अपने विचार रखे। इस दौरान विनय श्रीवास्तव, कुलदीप कुमार, प्रमोद गौड़, राकेश गुप्ता, गौतम श्रीवास्तव, राजू मौर्या, वेदप्रकाश पूरी, रणविजय सिंह, सनत त्रिपाठी, रवि श्रीवास्तव, विश्वामित्र मिश्रा आदि रहे।
निचलौल में स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की एक बैठक तहसील अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 24 घंटे के भीतर हुए दो पत्रकारों क ी हत्या को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए पत्रकारों ने हत्यारों की गिरफ्तारी व पचास -पचास लाख का मुवावजा देने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल ने कहा कि पत्रकार की हत्या लोकतंत्र की हत्या के समान है।
रवि प्रताप सिंह ने कहा कि 24 घंटे के भीतर दो राज्यों में दो पत्रकारों की गोली मारकर की गई हत्या से पत्रकारिता जगत को गहरा धक्का लगा है। हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ सरकार पत्रकारों के परिजनों को 50 -50 लाख की आर्थिक सहायता के साथ ही दोनों परिवारों के एक -एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दें।
अंत में दो मिनट का मौन रख पत्रकार राजदेव रंजन व अखिलेश प्रताप सिंह की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान डीएन मिश्र, पुनीत मिश्र, सुधांशु नारायण तिवारी, मनोज राय, संजय राय, आशुतोष मिश्र, निजामुद्दीन अंसारी व जितेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।