फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने की नाली बनवाने की मांग

Tue, 08 Jan 2019 12:16 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गांव वालों ने की नाली बनवाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। धानी विकास खंड के करमहां टोला छोटकी मैनहिया के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नाली बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि नाली न होने से गंदा पानी रास्ते में फैल जाता है। इससे टोले में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।  
विज्ञापन


गांव के राहुल शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा करमहां के टोला छोटकी मैनहिया में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे गांव के लोगों को परेशानी होती है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। गांव में जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से आए दिन लोगों के बीच विवाद भी होते रहते हैं। जबकि गंदा पानी कई दिन तक रास्ते में फैला रहने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई। उनका कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन का गांव में कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से गांव में जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाली बनवाने की मांग की। इस मौके पर आशीष गुप्ता, इनरमन, गोविंद, गिरजेश, रामसुमेर, रंजीत यादव, रामसेवक, बेचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें