फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में राजतंत्र की मांग, भैरहवा में निकाला जुलूस

विज्ञापन
नेपाल के भैरहवा में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नेपाल में राजतंत्र की मांग, भैरहवा में निकाला जुलूस
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में हिंदू राष्ट्र और राजतंत्र की पुन: स्थापना की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को भैरहवां कस्बे में लोगों ने जुलूस निकला। जुलूस में बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल रहे। जुलूस में ‘राजा लाओ-देश बचाओ’ गूंजा और हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए लोगों ने नारेबाजी की।
देशभक्त नागरिक समाज रूपेनदही के तत्वावधान में भैरहवा के लुंबनी गेट से जुलूस शुरू हुआ। फिर जुलूस में शामिल लोग बुद्ध चौक, देवकोटा चौक, बैंक रोड, मिलन चौक से पुन: लुंबनी गेट पहुंचे। वहां पर जनसभा की गई। जुलूस में सभी लोगों ने राजतंत्र से होने वाले लाभ के बारे में नारा लगाकर जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक रवि कुमार रौनियार ने कहा कि नेपाली जनता की मांग है कि नेपाल हिंदू राष्ट्र हो। राजनैतिक पार्टियां अपनी जिमेदारी का निर्वाह नहीं कर रही हैं। राजतंत्र वक्त की जरूरत है। राजतंत्र की स्थापना होने से ही नेपाल राष्ट्र का भविष्य अच्छा होगा। देश के बेहतर भविष्य के लिए सरकार अच्छा नहीं कर रही है। राजा के शासनकाल में जनता खुशहाल थी। पड़ोसियों से रिश्ते मधुर थे। पहले जैसा माहौल नहीं रह गया है। इस वजह से ‘राज लाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाकर जनता को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेपाल में बीते कई दिनों से राजतंत्र की बहाली की मांग करते हुए आवाज बुलंद हो रही है। भारत सीमा सटा कस्बा भैरहवा में निकले जुलूस में लोगों का काफी समर्थन मिला है। इस दौरान रंजन खनाल, मनोज कुमार झा, बलराम शर्मा, गोपाल शर्मा, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें