फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग

Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों को होने वाले समस्याओं के निराकरण व मानदेय में वृद्धि की मांग के मसले पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रसोइयों द्वारा कड़ी मेनहत की जाती है। छोटे छोटे बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के साथ ही स्कूल परिसर की साफ सफाई की जाती है। लेकिन अब तक सरकार ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की मांग की। जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि इसोइयों को केवल एक हजार रुपये  मानदेय दिया जा रहा है। इससे रसोइयों को परिवार के पालन पोषण में दिक्कत हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव सरस्वती देवी, छोटेलाल कन्नौजिया, फेरई गौतम, विजय लाल, संतोष कुमार, कैलाश नाथ मिश्रा, शीला, उर्मिला, कमलावती, शकुंतला, रीता शर्मा, मैमुननिशा, रेखा, कौशिल्या, सुमित्रा, अनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें