महराजगंज। शहर के गांधी नगर स्थित एक होटल में छात्रनेता समागम समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर बैठक हुई। आयोजन प्रमुख संतोष मणि त्रिपाठी ने कहा की छात्र संघ चुनाव छात्र हित में जरूरी है। आगामी 27 जुलाई को गोरखपुर के नेपाल क्लब में पूर्व एवं वर्तमान छात्र नेताओं का बृहद स्तर पर छात्र नेता समागम समारोह होगा।
छात्र संघ चुनाव को बिना किसी देरी किए छात्र नेताओं के हित में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की जाएगी। पूर्व छात्र संघ नेता व जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा की छात्र संघ ने चुने गए नेता जब भी क्षेत्र में जाते थे तो समस्या का समाधान कराने का कार्य करते थे।
पीजी कॉलेज के पूर्व महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि गोरखपुर में होने वाले छात्रनेता समागम समारोह ऐतिहासिक होगा। बैठक के दौरान अमरजीत सहानी, जितेंद्र शुक्ला, मनोज पांडेय, त्रिभुवन वर्मा, राजपाठक, सुनील कन्नौजिया, गणेश प्रसाद, नारायण दत्त, सिद्धार्थ पांडेय मौजूद रहे। संवाद