राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग
सिसवा बाजार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी के सदस्य विनोद तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जहीर खान, रिजवान अहमद, अभयमणि त्रिपाठी, आनंद कनौजिया, मुख्तार अंसारी, मोहर ने बताया कि फेसबुक पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई है।
इस लिए कार्रवाई की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव ने कहा कि तहरीर मिल चुकी है। इस मामले को साइबर सेल से अवगत करा दिया गया है।