मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजहना निवासी निर्मला देवी के बेटे की 30 सितंबर को मौत हो गई थी। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने गांव के एक युवक पर बेटे की पिटाई का आरोप लगाया है।
निर्मला देवी का कहना है कि वह गोरखपुर में खजांची चौराहा के पास कमरा लेकर रहती हैं। वहीं मजदूरी करती हैं। 27 सितंबर को करीब सात बजे सुबह पीड़िता के गांव के एक युवक ने उनके बेटे राहुल कुमार को फोन करके अपने घर बुलाया और बाइक पर बैठाकर रामग्राम जंगल ले गया। वहां पूर्व सुनियोजित तरीके से आरोपी ने अपने मददगारों के साथ बेटे को बुरी तरह से मारपीट कर कमरे पर लाकर छोड़ दिया था। बेटे को केएमसी केएमसी मेडिकल कॉलेज में ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि लड़के की आंत फट गई है। यह बच नहीं पाएगा।