फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित ड्यूटी देने की मांग

Tue, 25 Dec 2018 12:29 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नियमित ड्यूटी देने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पीआरडी जवानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर उन्हें नियमित ड्यूटी पर लगाने की मांग की। साथ ही उनकी मांगों के प्रति सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई।  
विज्ञापन


रामा प्रसाद तिवारी ने आरोप लगाय कि पीआरडी जवानों की मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। संगठन की ओर से कई बार समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया लेकिन समस्याओं का समाधान अब तक नहीं किया गया। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से पीआरडी जवानों को परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि जवान अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं लेकिन शासन इन जवानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्हें एक दिन की ड्यूटी के बदले जो पारिश्रमिक मिलता है, उससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कत होती है। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पूर्व की सरकारों द्वारा भी उन्हें नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। इससे उनके समक्ष रोजगार का संकट बना रहा। उन्होंने पीआरडी जवानों को भी थानों, चौकियों, रेलवे, यातायात नियंत्रण के लिए ड्यूटी पर तैनात किए जाने की मांग की। इस दौरान भगवान दास, अनिरुद्ध, रामफल, रामचयन, चंद्रिका, अशोक, फागू, राधेश्याम, लल्लू प्रसाद, सूर्य नारायण  यादव, जयमुरारी मिश्र, अवध राज, राघव प्रसाद, उर्मिला चौहान, ओमकार सिंह, नाथू राम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें