फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा होगी

Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक फरेंदा के एक मैरिज हाल में हुई। बैठक में एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी जय प्रकाश यादव ने जीत के लिए लोगों को एकजुट होने की बात कही।
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा करना मेरा पहला कर्तव्य होगा। प्रदेश की सरकार ने सभी लोगों को जो सम्मान दिया। वह किसी ने आज तक नहीं दिया। ऐसे में मुझे अगर सेवा का अवसर मिलता है तो सबका विकास व सम्मान होगा।

पूर्व मंत्री श्याम नरायन तिवारी ने कहा कि जयप्रकाश के समर्थन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और जीत दिलाएं। ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का विकास करना ही हमेशा लक्ष्य रहा है। जनता का सहयोग हमेशा मुझ पर रहा है। सपा प्रत्याशी ने अपने मंत्रित्व कार्यकाल में सभी सम्मानित जनता का पूरा सहयोग किया। आज हम लोग एकजुट होकर उनके जीत के लिए लग जाएं।
विज्ञापन


अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। हमें पूरा समय देकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करना चाहिए।  कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जमुना यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, साधु यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने संबोधित किया। गंगा यादव, नरेन्द्र यादव, दिनेश यादव, लालजी कन्नौजिया, गंगाराम यादव, रामशरन गुप्ता, सीताराम यादव, साहिद अली, विशम्भर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें