फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज दीपक हत्याकांड: छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां में बीते बुधवार होली का जश्न मना रहे युवकों की टोली में विवाद हो गया। अबीर लगाने को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में युवकों ने दीपक की जमकर पिटाई कर दी, इतने से जी नहीं भरा तो घर जाते समय रास्ते में रोककर दोबारा उसे मारापीटा।
विज्ञापन
मृतक दीपक के घर पर तैनात पुलिस कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महम्मदा टोला घड़बुड़वा में बीते होली के दिन बुधवार को अबीर लगाने को लेकर हुई मारपीट के दौरान दीपक चौधरी के हत्या के मामले में शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

दीपक के बड़े भाई विजय चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने मटेलू, राहुल, पिन्टू, राजेश, इंदल, मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मटेलू, पिन्टू, इन्दल तथा राजेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां में बीते बुधवार होली का जश्न मना रहे युवकों की टोली में विवाद हो गया। अबीर लगाने को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में युवकों ने दीपक की जमकर पिटाई कर दी, इतने से जी नहीं भरा तो घर जाते समय रास्ते में रोककर दोबारा उसे मारापीटा।
विज्ञापन

घटना के बाद दीपक अपने घर जाकर सो गया। काफी देर तक जब नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए, लेकिन वह अचेत ही रहा। परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें