महराजगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पांच अगस्त को अपने घर पांच दीपक जलाएंगे। कार्यकर्ता इसके लिए अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता को इसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण भारतीय जनता युवा मोर्चा महराजगंज की टीम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जाएगी। ऐसे में घर पर कार्यकर्ता दीप जलाएंगे।