नहर से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर के सामने देवरिया शाखा नहर में शनिवार की सुबह लोहिया नगर वार्ड निवासी अमित कश्यप (28) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रायपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह सात बजे टहलने के दौरान नहर के पास पहुंचे तो उनकी नजर एक शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने डायट 100 पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ने पानी से शव को बाहर निकाला तथा शिनाख्त कराने में जुट गई। घंटो बाद युवक की पहचान लोहिया नगर वार्ड निवासी अमित कश्यप के रूप में हुई। पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के भाई विनोद कश्यप ने बताया कि अमित कश्यप शुक्रवार को सुबह चार बजे घर से निकले थे। काफी देर तक जब वह वापस नही लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। मृतक के सिर पर मिले चोट को देखते हुए विनोद ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।