फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 13 दिसंबर को होगी मतगणना

Sat, 28 Nov 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और सदस्यों की मतगणना अब 13 दिसंबर को होगी। इस संबंध में चुुनाव आयोग का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को मिला है। पहले 12 दिसंबर को मतगणना होनी थी लेकिन राष्ट्रीय लोक अदालत लगने के कारण तिथि में परिवर्तित की गई है।
विज्ञापन

उप्र लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सदस्य सचिव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। जिसमें 12 दिसंबर को मतगणना की जगह 13 को करने की बात थी।12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने शुक्रवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश में 12 दिसंबर की जगह मतगणना 13 दिसंबर को कराने को कहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अब मतगणना 12 की जगह 13 दिसंबर को अपने नियत समय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें