चौक बाजार। जनपद स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के जनपद नोडल तथा प्रवक्ता दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद विषय पर 12 विद्यालयों के छात्र-छात्रा पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। पक्ष में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की श्वेता और विपक्ष की शालू विजेता रहीं।
द्वितीय स्थान पर नवजीवन मिशन स्कूल आनंद नगर की रिद्धिमा यादव पक्ष तथा शायरा खातून विपक्ष में रही। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर चकिया की पक्ष में साक्षी तथा विपक्ष में संदीप चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की डॉ. मनीषा त्रिपाठी तथा श्री कृष्ण कुमार प्रजापति रहे। कार्यक्रम का संयोजन विनोद कुमार विमल, आकाश कुमार राव, आशुतोष कुमार तथा संचालन डॉ राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया।
छात्रा श्रेया मिश्रा ने सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए स्वागत एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों के प्रति आभार ज्ञापन किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर चकिया के उमेश मौर्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर खुर्द के भूपेंद्र शर्मा राजकीय हाई स्कूल आराजी जगपुर के सुभाष चंद्र यादव केडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदाभार के राजेश कुमार शर्मा नवजीवन मिशन स्कूल आनंद नगर के रमेश चंद्र यादव एवं ममता राजकीय हाई स्कूल बरवा राजा के अविनाश कुमार राजकीय हाई स्कूल बेल्टीकरा की संगीता राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहवल की निधि मिश्रा, श्री सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली की ममता शुक्ला, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रियंका पांडेय राजकीय हाई स्कूल बेलवा टीकर की किरन मौर्य के साथ विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।