फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर घायल हुए छात्र की मौत

Sun, 22 Apr 2018 12:59 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बाइक से गिरकर घायल हुए छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा(महराजगंज)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा के पास बाइक में पेट्रोल लेकर वापस अपने घर आ रहा छात्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।        
विज्ञापन

    
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा निवासी रामकृपाल (16) पुत्र भुआल शनिवार की सुबह अपने घर से बाइक लेकर सिंदुरिया स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। वापस वह अपने ग्राम सभा के पश्चिम सिवान के रास्ते घर आ रहा था। बताया गया कि तेज रफ्तार होने के कारण रामकृपाल की बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक से दूर जा गिरा। उसकी बाइक उसी के ऊपर गिर गयी। रामकृपाल  हेलमेट नहीं लगाया था। जिसके कारण सिर में गंभीर रूप से चोट लग जाने के कारण उसका सिर फट गया। परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने रामकृपाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को जिला अस्पताल  से घर लाए और  अंतिम संस्कार कर दिए। रामकृपाल सिंदुरिया स्थित सीताराम इंटरमीडीएट कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। रामकृपाल अपने दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। अचानक बाइक दुर्घटना में हुई मौत से मां कमलावती और भाई -बहनों का रो-रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें