फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वयं सहायता समूहों को तीन माह का भुगतान नहीं होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 847 स्वयं सहायता समूहों में से सिर्फ 177 का हुआ है भुगतान, शेष के भुगतान में नहीं दिखाई जा रही रुचि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए तय राशि के भुगतान में ग्राम पंचायतों की ओर से रुचि नहीं ली जा रही है। सितंबर माह तक क्रियाशील 847 में से 177 सामुदायिक शौचालयों का संचालन करने वाले समूहों का भुगतान किया गया है, जबकि 670 स्वयं सहायता समूहों को तीन माह का भुगतान न किए जाने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में सामुदायिक शौचालयों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को जाेड़ने के पीछे का उद्देश्य उनके आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। अच्छी सोच के साथ इसे शुरू किया गया, कुछ ग्राम पंचायतों की ओर से जहां नियमित रूप से उन्हें समय से भुगतान कर दिया जाता है, वहीं अधिकांश ग्राम पंचायतें लेटलतीफी कर उनकी मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य करते हैं। समय से भुगतान न किए जाने से उनकी परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगती है।
विज्ञापन






ब्लॉकवार समूहों के लंबित भुगतान की स्थिति

सदर ब्लॉक में 59 में 55, मिठौरा में 80 में 74, परतावल में 75 में 39, निचलौल में 101 में 99, नौतनवां में 96 में 70, पनियरा में 68 में 31, फरेंदा में 68 में 51, बृजमनगंज में 60 में 26, लक्ष्मीपुर में 87 में सभी 87, घघली में 73 में 59, सिसवा में 60 में 59 तथा धानी में 20 में 20 स्वयं सहायता समूहों का तीन माह का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन




-

स्वयं सहायता समूहों के भुगतान को समय से न करना ठीक नहीं है। ग्राम पंचायतों को समय से भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार न होने की दशा में संबंधित लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें