फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई कमाने गए व्यक्ति की मौत

Mon, 25 Jun 2018 12:09 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दुबई कमाने गए व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौक बाजार (महराजगंज)। परिवार के भरण-पोषण व माली हालत ठीक करने का सपना संजोए दुबई गए क्षेत्र के ओबरी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश राव (36) की बीते शुक्रवार को दुबई में मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
 रविवार को उसके साथ काम करने वाले साथियों ने मोबाइल फोन से जैसे ही ओमप्रकाश की मौत होने की सूचना घर वालों को दी, परिवार में कोहराम मच गया। ओमप्रकाश की पत्नी लीलावती और पिता गोरख बेहोश कर हो गिर पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व ओमप्रकाश दुबई में काम करने गये थे। वहां वह शटरिंग का काम करते थे। प्रतिदिन की भांति काम कर शाम को कमरे पर पहुंचकर भोजन कर आराम करने लगा।  उसी दौरान उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। साथ में रह रहे दोस्त   उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ओमप्रकाश से तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा मुन्ना (8), नीरज (6) व धीरज (5) हैं। परिजन शव गांव लाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। ताकि शव जल्द से जल्द घर आ सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें