बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बुजुर्ग में शुक्रवार की रात एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि रामपुर बुजुर्ग गांव में अनुराधा नाम की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
-