फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बाहर खेलने गया बालक तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की काफी देर बाद परिजनों को बालक की मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी शंभू प्रजापति का सात वर्षीय पुत्र अजीत दिन में करीब तीन बजे खेलने गया था। जहां पर वह तालाब में नहाने लगा। उसी दौरान गहरे पानी में चला गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजते हुए तालाब के किनारे गए तो बालक का शव देखकर हड़कंप गया। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।संवाद