फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा रेलवे स्टेशन पर समस्याओं का अंबार, लोग झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
सिसवा रेलवे स्टेशन पर समस्याओं का अंबार, लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




शौचालय की टंकी में लीकेज होने से गंदा पानी बह रहा है बाहर, जिम्मेदार हैं मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर बदहाल व्यवस्था की वजह से यात्री परेशानी झेलने का मजबूर हैं। शेड टूटे होने की वजह से बारिश का पानी प्लेटफार्म पर गिरता रहता है। प्लेटफार्म पर जगह जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। पानी की टोटियां टूटी हुई हैं। शौचालय की टंकी में लीकेज होने से गंदा पानी बाहर बहता रहता है। इन सब वजहों से यहां आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरा निपनिया निवासी रामशंकर ने बताया कि सिसवा स्टेशन पर रेल विभाग के उपेक्षा के कारण समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। प्लेटफार्म पर बने शेड टूटने के वजह से बारिश का पानी अंदर गिर रहा है। निचलौल निवासी केदार गुप्ता का कहना है कि स्टेशन पर सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। जगह जगह कूड़े के अंबार लगा रहता है। एक छोर से दूसरे छोर तक कहीं भी साफ सफाई नजर नहीं आ रही है। बंजारीपट्टी निवासी महमूद का कहना है कि स्टेशन पर लगीं टोटियां टूटी हुई हैं। वाटर पोस्ट प्लेटफार्म पर काई जमी रहती है। सिंदुरिया निवासी लक्ष्मण का कहना है कि स्टेशन पर ठंडे पानी के लिए फ्रीजर मशीन तो लगी है, लेकिन वहां इतनी गंदगी रहती है कि पानी पीने की हिम्मत नहीं होती। शौचालय की टंकी में लीकेज होने के कारण पानी बाहर बह रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। सफाईकर्मी नियुक्त है। प्लेटफार्म को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
प्रमोद कुमार, सहायक स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें