फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सिसवनिया बुजुर्ग गांव में सिवान में खेलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया बुजुर्ग निवासी रामचंद्र (14) शुक्रवार को दिन में गांव के बाहर सिवान में खेलने गए थे। इसी बीच वह खेत में गिरे हाईटेंशन के पास गए और करंट की चपेट में आ गए। जानकारी पर घरवाले मौके पर पहुंचे। ये लोग गंभीर रूप से झुलसे बालक को सीएचसी बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मां दहाड़े मार कर रोने लगी। सूचना पर पूर्व विधायक विनोद तिवारी, गंगा यादव आदि लोग मौके पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें