जेल में बीमारी से हुई थी मौत, घर लाया गया शव
चौक बाजार। जिला कारागार में तबीयत बिगड़ने के बाद मृत व्यक्ति का शव सोमवार को घर लाया गया। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया मानिक राय निवासी सुबाष चौधरी की जिला कारागार में रविवार को सुबह अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी।
कारागार प्रशासन ने मौत की सूचना परिजनों को दे कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को दोपहर में घर लाया गया। पत्नी मीना, पुत्री उर्मिला व पुत्र जितेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
परिजनों ने अंतिम संस्कार दरहटा के बैकुंठ धाम पर कर दिया। चौक बाजार थाने की पुलिस ने नौ दिसंबर को सुबाष चौधरी को धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ्तार किया था। बारहवें दिन रविवार को सुबाष चौधरी की मौत हो गई थी। संवाद