फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला के ऊपर पिलर गिरने से मौत

Sun, 28 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के उदितपुर में छत पर लगा पिलर गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर टोला नौडिहवा निवासी रजीउल्लाह के पुत्री आबिदा खातून (32) की शादी गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर में हुई थी। कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके उदितपुर आई थी। शनिवार की सुबह करीब सात बजे छत पर कपड़ा उतारने गई थी। उसी दौरान छत पर लगा पिलर गिर पया, जिसके नीचे दबकर आबिदा गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां पर चिकित्सक ने आबिदा को मृत घोषित कर दिए। सूचना पर ससुराल के लोग भी पहुंचे सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें