भिटौली। बेलवा बुजुर्ग निवासी विजयपाल (25) बीते तीन अप्रैल को घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था, जहां शनिवार को भोर में मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में ही कराया गया। घुघली थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बीते 14 माह पूर्व विजयपाल की शादी हुई थी। वह मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। विजय पाल की एक तीन माह की बच्ची है। पत्नी अवंतिका का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद