ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरपुर के समीप रेलवे ट्रैक के पटरी पर ट्रेन के चपेट में आ जाने से अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पंचायत बहोरपुर निवासी अजीजुल्लाह पुत्र नियाज अली 52वर्ष शनिवार को रेलवे ट्रैक के पटरी से घास काटने के लिए जा रहा था ।उसी समय नौतनवा से गोरखपुर के तरफ जा रही के मड़ुआडीह ट्रेन के चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई । परिजन बता रहे हैं अजीजुल्लाह मुक बघिर था, जिससे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।