फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन नदी से मिला किशोरी का शव, बालक की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिन नदी से मिला किशोरी का शव, बालक की तलाश जारी
विज्ञापन

पुरंदरपुर। रोहिन नदी में डूबे दो बच्चों में एक किशोरी के शव को पीएसी के जवानों ने 18 घंटे बाद निकाला, जबकि एक बालक की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत खालिक टोला बसहवा की एक किशोरी, एक बालिका व दो बालक भैंस चराते समय शुक्रवार को रोहिन नदी में लापता हो गए थे। स्थानीय लोग बालिका एवं एक बालक को बचा लिया था, जबकि पिंकी (14) व कौशल (10) रोहिन नदी में लापता हो गए थे। उनको तलाशने के लिए जिले एनडीआरएफ की टीम आई थी, लेकिन तलाश नहीं कर पाने के बाद वापस चली गई। इसके बाद पीएससी 26 बटालियन की टीम देर रात्रि पहुंची। शनिवार को 18 घंटे बाद पीएससी के जवानों ने पिंकी का शव रोहिन नदी कुड़िअहवा घाट से बरामद कर लिया, जबकि कौशल की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष शाह मुहम्मद ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद पिंकी का शव नदी से मिला है। कौशल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें