जिला प्रशासन ने बाढ़ से बचाव की बनाई व्यवस्था, प्रभारी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संभावित बाढ़ से बचाव के लिए चारों तहसील में 29 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। सभी पर प्रभारियों की तैनात कर दी गई है।
जिले में मानसूनी बारिश प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में संभावित बाढ़ से उत्पन्न होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। जिले के सभी चारों तहसील मेंं कुल 29 बाढ़ चौकियों का निर्धारण किया गया है। सभी चौकियों पर लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाईकर्मी, एएनएम व रोजगार सेवक के रूप में पांच से नौ लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्ये
सदर ब्लॉक में संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर, ग्राम लक्ष्मीपुर, हरिचन्दर लाल जूनियर हाईस्कूल डोमरा, चेहरी, प्राथमिक विद्यालय बागापार में चौकी बनाई गई है। फरेंदा में प्राथमिक विद्यालय खजुरिया, पंचायत भवन मिश्रौलिया, शिवालय पोखरा हाताबेला हरैया, अशोक कुमार महेश राम इंटर कॉलेज, पंचायत भवन बरगाहपुर, प्राथमिक विद्यालय झांगपार, जिगिनहां व छितही बुजुर्ग एवं जीवन ज्योति लघु माध्यमिक विद्यालय करमहा में चौकी बनाई गई है।
निचलौल में पंचायत भवन सोहगीबरवां, अमड़ा व डोमा, प्राथमिक विद्यालय बैठवलिया व शेषपुर, रैन बसेरा ठूठीबारी व गड़ौरा, नौतनवां में प्राथमिक पाठशाला सूर्यपूरा, तरैनी व हरपुर, मुन्नर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज समरधीरा, तहसील मुख्यालय नौतनवां व टेढ़ी डांक बंगला में चौकी बनाई गई है।
...
कोट
बाढ़ से बचाव के लिए जिले में 29 बाढ़ चौकी की स्थापना करते हुए प्रभारियों की तैनात की गई है। उनके सहयोग में सभी चौकी पर अन्य कर्मी तैनात किए गए हैं।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
-