निचलौल। तहसील में तैनात लेखपाल सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा कल्याण निवासी अर्पित पटेल पर हमले का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस बुधवार को लेखपाल की तहरीर पर आरोपी क्षेत्र के सिरौली दुर्गेश जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अर्पित का आरोप है कि दुर्गेश ने अपने घर का फोटो खींचने को लेकर उनपर हमला किया।