फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत के विवाद में जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर कला गांव में खेत के विवाद में 11 अक्तूबर को कुछ लोगों ने गोलबंद होकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज लखनऊ स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित दिलीप मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका खेत के विवाद से संबंधित मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में चल रहा है। उक्त मुकदमे को लेकर विपक्षी लगातार दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दे रहे थे। हालांकि वह देहरादून में नौकरी करते हैं। उनके बड़े भाई विजय मिश्रा दुबई में रहते हैं। कुछ दिन पहले मां की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में वह बीमार मां का इलाज कराने के लिए देहरादून चले गए। ऐसे में पिता नंद किशोर मिश्र अकेले घर पर थे। इसका फायदा उठाते हुए 11 अक्तूबर को विपक्षियों ने गोलबंद होकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें