फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गबन के मामले में कोटे की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के बजही में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को धांधली के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राशनकार्ड धारकों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक की ओर से की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों की ओर से की गई। इतना ही नहीं निलंबित दुकानदार से ईपास मशीन, उठाए गए खाद्यान्न तथा शेष बचे खाद्यान्न को संबद्ध दुकानदार बजहा उर्फ अहिरौली को सुपर्द करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता की ओर से जारी आदेश पत्र में बताया गया कि छह जून को बजही गांव के राशनकार्ड धारक धर्मावती देवी, दिलीप, रामज्ञानी, रीना देवी, शालाती और मंजू देवी की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार पर राशन वितरण में धांधली करने की शिकायत की गई थी। राशनकार्ड धारकों की शिकायत की जांच करने के लिए पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह को निर्देशित किया गया। उसके बाद एक जुलाई को पूर्ति निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान कई राशनकार्ड धारकों के साथ ही उनके परिजनों का भी बयान दर्ज किया गया। जांच में मिली अनियमितता के मामले में कोटेदार गिरजा देवी को आठ जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अप्रैल, मई और जून का स्टॉक और वितरण अभिलेखों के साथ साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। दुकानदार की ओर से अभिलेख के साथ ही 25 नोटरी शपथपत्र प्रस्तुत किए गए। उसके बाद दुकानदार पर लगे आरोप। नोटरी की टीम गठित कर जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें