फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कालानमक चावल प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई तक बढ़ी

Wed, 01 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीओपी योजना के तहत 250 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और टूलकिट का लाभ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 में कालानमक चावल से जुड़े प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात जुलाई कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजना के तहत जिले के 250 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना, सिद्धार्थनगर का मूल निवासी होना आवश्यक है। इस योजना में शैक्षिक योग्यता की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी उद्योग विभाग के ई-पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सात जुलाई सायं पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त उद्योग ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें