फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मृत शिक्षक को भी दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Tue, 13 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। शिक्षा विभाग में अनियमितता का बोलबाला है। अधिकारियों को अपने शिक्षकों के बारे में ही नहीं जानकारी है कि कितने शिक्षक ड्यूटी कर रहे हैं और और कितने नहीं। कौन शिक्षक जीवित है और किसकी मौत हो चुकी है। ब्लाॅक संसाधन केंद्र लक्ष्मीपुर में एक मृत शिक्षक का नाम भी सूची में शामिल कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्लाॅक संसाधन केंद्र लक्ष्मीपुर में 12 से 16 फरवरी तक समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के लिए नोडल शिक्षक का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण सूची में शामिल शिक्षकों में एक ऐसे शिक्षक का नाम है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रशिक्षण सूची में क्रमांक 15 पर नोडल टीचर प्रमोद नाथ मौर्य का नाम अंकित है जिनका देहांत 12 अगस्त 2022 में हो गया। शिक्षा विभाग ने 12 से 16 फरवरी तक प्रशिक्षण करा रहे प्रशिक्षण सूची उनका भी नाम अंकित कर दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर सुदामा प्रसाद ने बताया कि पहले प्रशिक्षण सूची में नाम रहा होगा गलती से सूची में नाम शामिल हो गया होगा। उनकी जगह पर दूसरे को बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें