कुत्तों के काटने से हिरन की मौत
कोठीभार(महराजगंज)। घने कोहरे के कारण जंगल से भटक कर गांव की ओर आए एक हिरन की कुत्तों के काटने से मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के गेंड़हरुआ जंगल की ओर से शनिवार रात भटक कर आया एक हिरन कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर में पहुंच गया। हिरन को गांव के आवारा कुत्तों के झुंड ने काट कर मार डाला। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखकर शोर मचाया। योगेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी निचलौल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी। वन क्षेत्राधिकारी दयाशंकर तिवारी ने बताया कि कोहरे के कारण हिरन जंगल से भटक कर गांव के पास पहुंचे हिरन को कुत्तों के झुंड द्वारा काटने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।संवाद