फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन लेहड़ा से फरेंदा के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र बृजमनगंज के रेलवे स्टेशन लेहड़ा फरेंदा के बीच जंगल में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव देखा गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी थी। सूचना पाते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त सुदर्शन यादव (25) निवासी विशुनपुर अदरौना के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से घर से निकला था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें