फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध अवस्था में युवती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला

विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में युवती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र के बरातगाढ़ा की घटना, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के बरातगाढ़ा टोला रेहरवां में मंगलवार को दिन में 12 बजे के करीब बंद कमरे में फंदे से लटकता हुआ युवती का शव मिला। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा रेहरवां निवासी मुनीराम की 16 वर्षीय बेटी रूबी किसी बात से परेशान थी। मंगलवार को दिन में साैतेली मां अपने एक बेटी के साथ फरेंदा बैंक में किसी काम के सिलसिले में गईं थी। एक बहन के साथ रूबी घर पर जानवरों की देखभाल के लिए रुकी थी। परिजनों का आरोप है कि रूबी कमरा बंद करके चुनरी से छत की कुंडी के सहारे फंसा लगा ली। काफी देर के बाद मां बेटी आई तो देखकर दंग रही गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान दिनेश यादव के साथ गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बहनों में तीसरे नंबर की थी रूबी
-मृतक रूबी चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। बड़ी बहन अंगिरा और रंजना की शादी हो चुकी है। दो बहनें नीलम व रूबी घर पर रहती थी। पिता मुनिराम पुणे में रहकर मजदूरी करते हैं। मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। रुबी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें