- जिला स्तरीय समिति ने भेजा नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित दुकान निर्माण योजना का लाभ पहले चरण में 12 दिव्यांगों को मिलेगा। जिला स्तरीय समिति ने उन्हें चयनित करते हुए सूची निदेशालय को भेज दी है।
विभाग की ओर से योजना के तहत मांगे गए आवेदन के क्रम मेें कुल 21 आवेदन आए, जिनमें से नौ आवेदन अपूर्ण अथवा मानक के तहत नहीं मिले। पात्र मिले धर्मेंद्र, मनोज मौर्य, योगेश कुमार, सूर्यप्रताप पांडेय, मेंहदी हसन, प्रदीप वर्मा, इसहाक अली, शाने आलम, फूला चौहान,अंगीता, संगम चौरसिया व सीमा पटेल के नाम की सूची मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने निदेशालय भेज दी है। सभी को दुकान संचालन के लिए 10 हजार रुपये की सहायता प्राप्त होगी। आगे भी आवेदन करने वाले आवेदकों को दूसरे चरण में लाभान्वित करने का कार्य होगा।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से पात्र मिले 12 आवेदकों के नामों की सूची दुकान योजना के लाभ के लिए भेज दी गई है। निदेशालय स्तर से उनके खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी।
शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी