फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंद कमरे में मिला पूर्व सैनिक का शव

Sat, 08 Jun 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड पांडेय टोला में एक 80 वर्षीय पूर्व सैनिक का शव घर में शव मिला। मोहल्ले में बदबू फैलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर निवासी विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव पूर्व सैनिक थे। वह अपने सिसवा कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड पांडेय टोला स्थित आवास में अकेले रहते थे। लोगों ने बताया कि आसपास के लोगों से कोई संबंध नहीं रखते थे। कब आते थे कब जाते थे किसी को कोई पता नहीं चलता था। घर में कई दिनों से टीवी चलने की आवाज आती थी।
शुक्रवार को सुबह से ही बहुत तेज बदबू फैलने लगी तो इसकी सूचना कोठीभार पुलिस को दी गई। पुलिस आवास पर पहुंच कर दरवाजा तोड़वाया, उसके बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी अपने बेटियों के साथ दिल्ली में रहती है। एक पुत्र है, जो बंगलौर में रहता है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए तो पंचनामा बनाकर शव को सुपुर्द कर दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें