फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवां (महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात हुए हादसे में बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव सोमवार को जब घर पहुंचा कोहराम मच गया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बरगदवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नीरज वर्मा (20 ) पुत्र दिलीप वर्मा रविवार की रात गांव के ही अफजल (17) के साथ नेपाल से लौटकर सोनौली कस्बा आए इसराक (28) को लेने गए थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे सोनौली कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग के महुअवां के समीप पहुंचे थे, तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। देर रात पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर तीनों घायल युवकों को नौतनवां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीरज वर्मा (20) निवासी पिपरा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को सुबह नीरज का शव जब गांव आया तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने सोमवार महाव नाले के पास अंतिम संस्कार किया। नीरज पांच भाई - बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें