फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड्डा नहर पुल के पास युवक और युवती की लाश

Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी के लिए दिल्ली जाने की बात कह घर से निकला था युवक
विज्ञापन



- श्यामदेउरवा चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था युवक, घटना से हर कोई हैरान
परतावल। सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना क्षेत्र के सड्डा नहर पुल के पास एक युवक और युवती अचेत अवस्था में मिले। लोगों ने बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों श्याम देउरवा क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव से मंगलवार को रहस्यमयी तरीके से लापता हुए थे।
युवक मंजेश जायसवाल (30) श्यामदेउरवा चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। मंगलवार को उसने घर वालों को बताया था कि वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी करने के लिए दिल्ली जा रहा है। इसके बाद वह रवाना हो गया। वहीं, गांव की एक 18 वर्षीय युवती भी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। जब देर रात तक घर वापस नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। बुधवार को सुबह सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में सड्डा नहर पुल के पास दोनों अचेत अवस्था में मिले।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बर्डपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थनगर पुलिस ने युवक के मोबाइल के जरिए दोनों की पहचान की। इसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस के साथ परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही युवक के पिता रामफल जायसवाल और युवती का भाई गांव के अन्य लोगों के साथ मोहाना थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पिता और युवती का बड़ा भाई विदेश में हैं। दोनों गांव के रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मोहाना पुलिस से सुबह दोनों की मौत की सूचना मिली है। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। वे मोहाना थाना पहुंच चुके हैं। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें