फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन घायल

Fri, 31 May 2024 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। शुक्रवार को घुघली इंदरपुर मार्ग के मंगलपुर पटखौली व बेलवा तिवारी के बीच स्थित पुलिया पर बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोमली निवासी मोहम्मद अली अपने साथी अब्दुल हफीज के साथ बाइक से घुघली की तरफ आ रहे थे। बेलवा गांव व मंगलपुर पटखौली गांव के पास पुलिया पर विपरीत दिशा से आ रहे थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर निवासी महंथ चौधरी की साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघली भिजवाया। चिकित्सक ने मोहम्मद अली व अब्दुल हफीज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। महंथ को सिर में गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी जखीरा विवेक सिंह ने कहा कि तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें